
चुनाव आयोग ने कहा कि बिहार में तीन चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण के मतदान 28 अक्टूबर को होंगे, दूसरे चरण के मतदान 3 नवंबर को होंगे और तीसरे चरण के मतदान 7 नवंबर को होंगे। इसके बाद 10 नवंबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।
इस दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के सभी उपाय अपनाए जाएंगे। हर एक बूथ पर 1500 की जगह 1000 वोटर होंगे, जिसके चलते पोलिंग बूथ की संख्या बढ़ाई गई है। वहीं 46 लाख मास्क, 6 लाख पीपीई किट्स, 23 लाख ग्लव्ज, 7 लाख सैनिटाइजर बॉटल्स उपलब्ध होंगे।
आयोग ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव वोटर की वोटिंग के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे। चुनाव प्रचार के दौरान कोविड प्रोटोकाल का पालन करना होगा, प्रचार के दौरान कोई शारीरिक संपर्क नहीं किया जाएगा। वहीं जो लोग क्वांरटाइन हैं, उनके लिए वोटिंग के लिए भी खास इंतजाम होंगे।
बेरोजगार नौकरी से परेशान हो तो सरकार ने आपके लिए 45000 से अधिक पदों पर निकाली भर्ती, 8th/10th पास करे आवेदन, यहाँ क्लिक करें